{"_id":"684fa13f2ea7bb78aa00c566","slug":"video-badmash-injured-in-police-encounter-shot-in-leg-by-meerut-police-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की रविवार रात बदमाश गौरव सिरोही से मुठभेड़ हो गई। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश खतौली में हत्या के मामले में जमानत पर चल रहा था। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी निवासी कल्पना ने रविवार रात थाने पर किस दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके पति राहुल पर बदमाश ने तमंचा तान दिया था। विरोध करने पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में पीड़ित घायल हो गया था। जिसके बाद पुलिस बदमाश की तलाश में लग गई थी। पुलिस ने एलआईसी कट के पास बदमाश की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश पर मेरठ, बागपत व दिल्ली में 20 मुकदमे दर्ज है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बदमाश पुलिस हिरासत में है। बदमाश को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।