{"_id":"684ee287df374d57470ddd94","slug":"video-wife-committed-suicide-by-consuming-poison-in-dispute-over-filing-report-against-nephew-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर विवाद में पत्नी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर विवाद में पत्नी ने जहर खाकर दी जान
बड़ी बेटी के भांजे से प्रेम संबंध का पता चलने पर भांजे के माता-पिता ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। बेटी के पिता ने भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो शुक्रवार की रात उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। शनिवार की दोपहर बेटी की मां ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उधर, झगड़े से क्षुब्ध बड़ी बेटी चारों बहनों को लेकर लापता हो गई। पांचाें बहनों को महाराष्ट्र की भुसावल पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर भटकता देख अपनी सुरक्षा में लिया है, अब उनको लेने बबेरू कोतवाली पुलिस रवाना हुई है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह सूरत में मजदूरी करता है। 13 जून को वह सूरत से घर आया। उसकी 21 वर्षीय बड़ी बेटी का फतेहपुर निवासी सगे भांजे से तीन साल से प्रेम संबंध है। रिश्ते के लिए बहन (लड़के की मां) राजी नहीं हो रही है। 13 जून की रात उसने पत्नी से भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी। पत्नी भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार नहीं हुई। इसको लेकर झगड़ा हो गया। इस पर वह खेत में बने मकान में सोने चला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।