Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
A tree fell on a Dhaba during rain in Delhi, two employees died due to electric shock
{"_id":"684edee1044193d1220996de","slug":"video-a-tree-fell-on-a-dhaba-during-rain-in-delhi-two-employees-died-due-to-electric-shock-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बारिश के दौरान ढाबे पर गिरा पेड़, करंट फैलने से दो कर्मचारियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बारिश के दौरान ढाबे पर गिरा पेड़, करंट फैलने से दो कर्मचारियों की मौत
राजधानी में रविवार तड़के तेज आंधी के साथ आई बारिश के दौरान आरके पुरम इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एमसीडी के क्योस्क में चल रहे ढाबे में तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ गिर गया। पेड़ के साथ वहां से गुजर रहे बिजली के तार ळाी क्योस्क पर आ गिरे, जिससे में उसमे में करंट फैल गया। हादसे में वहां सो रहे ढाबे के दो कर्मचारियोंय को जोरदार करंट लग गया।
सूचना मिलने के बाद दोनों को किसी तरह निकालकर एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त रविंदर (30) और भरत (25) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के मधुबनी के रहने वाले थे। ढाबे पर काम करने के बाद दोनों बाहर ही सो जाते थे। रविवार को बारिश आई तो दोनों बचने के लिए क्योस्क में अंदर चले गए और हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा आरके पुरम सेक्टर-1, विवेकानंद मार्ग हुआ है। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। आरके पुरम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।