{"_id":"684e75e258012960a10bd47c","slug":"video-algaugdhha-ma-aaraesaesa-ka-sagha-shakashha-varaga-samanaya-samapana-samaraha-ma-paratharashana-karata-savayasavaka-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) समापन समारोह में प्रदर्शन करते स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) समापन समारोह में प्रदर्शन करते स्वयंसेवक
संघ शिक्षा वर्ग के समापन पर संघ के स्वयंसेवकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ध्वजारोहण के बाद स्वयंसेवकों ने वाहिनी सह प्रदर्शन किया। कदम से कदम मिलाते हुए स्वयंसेवक चल रहे थे। घोष के साथ इनका कदमताल देखते ही बन रहा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे सेना की टुकड़ी देश के लिए चल पड़ी है। इसके बाद दंड का प्रदर्शन किया। शिक्षार्थियों ने प्रदर्शन के साथ यह बताया कि कैसे वह दुश्मनों को दो मिनट में धूल चटा सकते हैं। सिर मार चतुष्क के माध्यम से चारों तरफ प्रहार का प्रदर्शन किया। दोनों तरफ कैसे दंड का प्रहार किया जा सकता है उसके बारे में बताया।
लक्ष्य भेद के बारे में भी शिक्षार्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के समय स्वयंसेवकों की फुर्ती देखते बन रही थी। पद विन्यास के माध्यम से शिक्षार्थियों ने दक्षता का प्रदर्शन किया। नियुद्ध के माध्यम से शिक्षार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्वयंसेवकों का प्रदर्शन देख हर कोई हैरत में रह गया। चारों तरफ से दुश्मन यदि घिरे हैं तो उन्हें कैसे मात दिया जाता है इसके बारे में भी प्रदर्शन किया।।आतंकियों से निपटने के लिए भी शिक्षार्थियों ने प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।