{"_id":"687e3335713bea1a780003b5","slug":"video-problems-due-to-garbage-and-waterlogging-in-palwals-supermarket-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल के सुपर मार्केट में गंदगी-जलभराव से परेशानी, खेल मंत्री और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल के सुपर मार्केट में गंदगी-जलभराव से परेशानी, खेल मंत्री और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश
पलवल नगर परिषद पलवल द्वारा किए जा रहे स्वच्छता और विकास के बड़े-बड़े दावे सुपर मार्केट कैंप, जवाहर नगर इलाके में धराशायी होते नजर आ रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को जहां शहरभर में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की चहल-पहल रही, वहीं इस इलाके के दुकानदारों और रहवासियों को गंदगी, जलभराव, बदबू और बुनियादी सुविधाओं की कमी के बीच दिन गुजारना पड़ा। जवाहर नगर कैंप और पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने स्थित सुपर मार्केट में कूड़े के ढेर, जलभराव और मच्छरों के कारण लोगों का रहना दूभर हो गया है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के कर्मचारी खुद मार्केट के सामने ही कूड़ा डालते हैं और बरसात में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। इलाके में न तो लाइट है, न पीने के पानी की सुविधा, और सार्वजनिक शौचालय भी इतनी दूरी पर है कि लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदारों रमेश का कहना है कि गंदगी के चलते टीबी, कैंसर और मच्छरजनित रोगों का खतरा मंडरा रहा है। वार्ड नंबर 13 के पार्षद अनिल गोसाई को सूचना दी गई तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर जेसीबी मशीन बुलाकर कूड़ा उठवाने की कार्रवाई शुरू करवाई और जल्द अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर रवाना हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।