{"_id":"688b61cc505c6749cf0109bf","slug":"video-rain-in-palwal-spoiled-condition-of-netaji-subhash-chandra-bose-stadium-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"'मैदान कीचड़ में बदला': गीली पिच... गड्ढों में पानी और अनकट बड़ी घास, बारिश से हुए जलभराव से खिलाड़ी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैदान कीचड़ में बदला': गीली पिच... गड्ढों में पानी और अनकट बड़ी घास, बारिश से हुए जलभराव से खिलाड़ी नाराज
लगातार हो रही बारिश ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम की दशा बिगाड़ दी है। सुबह दौड़ लगाने और अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाड़ियों को गीली पिच, गड्ढों में भरे पानी और अनकट बड़ी घास के कारण अभ्यास में बाधा का सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों ने स्टेडियम की मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। क्रिकेट खिलाड़ी संदीप ने कहा कि बारिश तो रुक-रुक कर हर साल होती है, लेकिन ग्राउंड स्टाफ की लापरवाही सालों से जारी है। मेंटेनेंस का कोई ट्रैक नहीं है। इस संबंध में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी गोपाल कृष्ण सिंह ने कहा कि बारिश के कारण अस्थायी समस्या उत्पन्न हुई है। हमने घास कटाई व जलनिकासी को लेकर ग्राउंड स्टाफ को निर्देश दिए हैं। मौसम सुधरते ही एक हफ्ते के अंदर पूरे मैदान में दोबारा घास कटाई और रनिंग ट्रैक में मेंटेनेंस काम पूरा कर लिया जाएगा। खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। एथलीट नीरज ने कहा कि हम सुबह 5 बजे अभ्यास के लिए आते हैं, लेकिन आज मैदान कीचड़ में बदल चुका था। दौड़ तो छोड़िए, चलना भी मुश्किल हो गया। वहीं फुटबॉल खिलाड़ी अनिल ने कहा कि स्टेडियम में हर तरफ घास फैली है और मैदान में जलभराव है। अगर कोई खिलाड़ी गिर जाए तो सीधी चोट लगने का खतरा है। यह गंभीर लापरवाही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।