Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Today 18809 candidates will appear for HTET exam in Sonipat, got admission after strict scrutiny
{"_id":"688b0a8fd5a10dcc71096fae","slug":"video-today-18809-candidates-will-appear-for-htet-exam-in-sonipat-got-admission-after-strict-scrutiny-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में आज 18809 अभ्यर्थी देंगे एचटेट की परीक्षा, कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में आज 18809 अभ्यर्थी देंगे एचटेट की परीक्षा, कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से वीरवार को चल रही हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) परीक्षा का दूसरा दिन रहा। आज हो रही एचटेट की परीक्षा के जिला में 18809 अभ्यर्थियों के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह बारिश के बाद अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे। प्रवेश पत्र व मूल पहचान पत्र जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों से गेट पर ही आभूषण उतरवाए गए।
सुबह दूसरे चरण में होने वाली टीजीटी के लिए एचटेट परीक्षा में 6305 अभ्यर्थियों के लिए 42 केंद्र, शाम को पीआरटी) की परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए संस्थान प्रबंधन के अलावा सुपरवाइजर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू की गई है। केंद्रों पर सुबह के सत्र की परीक्षा जारी है, जबकि शाम के सत्र की परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे हैं। शाम को प्रथम चरण की परीक्षा के बाद एचटेट परीक्षा संपन्न होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।