{"_id":"688b0961643183ea2c0af710","slug":"video-counting-of-votes-is-going-on-from-the-strong-room-located-in-the-fruit-market-in-kashipur-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में फल मंडी स्थित स्ट्रांग रूम से जारी है मतगणना, 5 प्रधान और 2 बीडीसी पदों के नतीजे घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में फल मंडी स्थित स्ट्रांग रूम से जारी है मतगणना, 5 प्रधान और 2 बीडीसी पदों के नतीजे घोषित
काशीपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतगणना के लिए मुरादाबाद रोड स्थित फल मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मतगणना के लिए प्रत्याशी और समर्थक सुबह सात बजे से ही पहुंचने लगे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।मतगणना पांच प्रधान पद दो बीडीसी पद के लिए रिजल्ट घोषित हो गया है। यहां प्रधान पद के लिए खरमासी से विजय कुमार भारती, गोपीपुरा से बीनीता बिष्ट चौधरी, चांदपुर से तारावती, कुंडेश्वरी से पायल चौधरी, कट्टैया से इकरा मुमताज की जीत दर्ज हुई है। वहीं, बीडीसी पद के लिए कुंडेश्वरी भाग 2 से अनीता देवी और कुंडेश्वरी भाग 1 से सबिता कठैत की जीत हुई है। इसके अलावा मतगणना स्थल के बाहर भीड़ लगी है। समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे हैं और सड़क पर जाम की भी स्थिति बन रही है।बता दें कि पांच चरणों में मतगणना की जाएगी, जिसमें लगभग 200 कार्मिक लगे हैं। जो कुल 58857 मत गिनेंगे। मतगणना में प्रधान पद के 32 पदों के लिए 196, बीडसी के 31 पदों के लिए 139 व जिला पंचायत सदस्य की तीन सीटों के लिए 24 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।