{"_id":"688b046af6af4e3f900caae9","slug":"video-today-7071-candidates-will-appear-for-htet-level-2-and-1-exam-in-charkhi-dadri-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में आज 7071 अभ्यर्थी देंगे एचटेट लेवल-2 और 1 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में आज 7071 अभ्यर्थी देंगे एचटेट लेवल-2 और 1 की परीक्षा
दादरी जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर वीरवार सुबह एचटेट परीक्षा शुरू हुई। सुबह आठ से 9 बजे तक पहली पाली के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश मिला। वहीं, परीक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा और प्रत्येक केंद्र पर 10 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे।
बता दें कि वीरवार को सुबह और शाम की पाली में एचटेट लेवल-2 व 1 की परीक्षा आयोजित होगी। वीरवार को कुल 7071 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दूसरे दिन सुबह के सत्र में सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी जबकि शाम के सत्र में 7 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर के क्षेत्र में फोटोस्टेट की दुकानों, जेरोक्स, नकल और प्रसारण गतिविधियों के संचालन पर प्रतिबंध है। वहीं, जिला प्रशासन ने सभी कोचिंग संस्थान भी बंद करवाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।