{"_id":"69cd05b16cffbd4e2b077a90","slug":"video-additional-chief-secretary-of-haryana-government-inspected-the-hospital-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: अस्पताल की एमसीएच विंग में कमी देख भड़के एसीएस एके सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: अस्पताल की एमसीएच विंग में कमी देख भड़के एसीएस एके सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को लगाई फटकार
हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह ने बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल की निर्माणाधीन एमसीएच विंग, ओपीडी और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में मंगलवार रात की बारिश का पानी जमा होने पर नाराजगी जताई। इसके साथ एमसीएच विंग में काम पर प्रश्न उठाए। उन्होंने स्टील की ग्रिल की गुणवत्ता और लगाने के तरीके को गलत बताया और अधिकारियों को इसकी जांच के आदेश दिए। एके सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को एयरकंडीशन की पाइप की जानकारी मांगी तो वे कुछ भी नहीं बता पाए। उन्होंने अधिकारी को फटकार लगाई और पूरी जानकारी आधे घंटे में देने के आदेश दिए। इसके साथ एमसीएच विंग के निर्माण में देरी पर अधिकारियों से जवाब मांगा।
एके सिंह सबसे पहले अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। यहां पंजीकरण के कार्य की जानकारी ली। वे इसके बाद इमरजेंसी में पहुंचे। इसके बाद अस्पताल में निर्माणाधीन एमसीएच विंग का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा किए सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएं। जिला स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही राज्य की वास्तविक प्रगति का आधार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।