{"_id":"6a1ac7fd91401510460f9e3d","slug":"video-amar-ujalas-bhavishya-jyoti-samman-ceremony-was-organised-at-sd-pg-college-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: भविष्य ज्योति समारोह में होनहारों को किया सम्मानित, पंचायत मंत्री ने कार्यक्रम की सराहना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: भविष्य ज्योति समारोह में होनहारों को किया सम्मानित, पंचायत मंत्री ने कार्यक्रम की सराहना की
अमर उजाला द्वारा भविष्य ज्योति सम्मान समारोह शनिवार को एसडी पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई के 10वीं और 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
मुख्यातिथि पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार रहे। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा व एसडी पीजी कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल रहे। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने की। मंच संचालन पीजीटी अंग्रेजी किरण बाला ने किया।
मुख्यातिथि कृष्णलाल पंवार ने कहा कि शिक्षा समाज व देश का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा की दिशा में आगे आना चाहिए। अमर उजाला समाचार पत्र सामाजिक सरोकार की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में भविष्य ज्योति समारोह किया जाता है। इसके साथ अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं। अमर उजाला समाचार-पत्र में समाचारों में सत्यता होती है और समाज व देश की मजबूती के लिए कार्य किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर काम योजना चला रही है। इससे देश और प्रदेश लगातार तरक्की की दिशा में बढ़ रहा है। प्रदेश में सरकारी स्कूलों का परिणाम लगातार सुधर रहा है। प्रदेश के टॉपर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आ रहे हैं। यहां मूलभूत सुविधा दी जा रही हैं। सरकार ने मॉडल संस्कृति स्कूल, पीएमश्री स्कूल, सीएम एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल बनाए हैं। इन स्कूलों में सीबीएसई आधारित पढ़ाई कराई जा रही है। युवाओं को इसमें आगे आना है। वे लक्ष्य साधकर आगे आएंगे तो और बेहतर परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा में प्रदेश के युवा हर बार नाम रोशन कर रहे हैं। यह सब युवाओं की मेहनत का परिणाम है।
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। आज का युवा अपनी मेहनत से परीक्षा में परिणाम लेकर आ रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा युवाओं को जागरूक करने के लिए शिक्षा का रथ अभियान चला रखा है। इसमें युवाओं को सरकारी स्कूलों में दाखिलों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में हर साल प्रवेश उत्सव मनाया जाता है। इससे शिक्षा का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिले की बोर्ड कक्षाओं में परिणाम पिछले साल से सुधरा है। इस श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को जाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी सुपर-100, मिशन बुनियाद और एनएमएमएसएस योजना लेकर आई है। अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी सुपर-100 में नीट और जेईई की तैयारी करते हैं। एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। वे उसी दिन में मेहनत करेंगे तो उनको सफलता मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।