{"_id":"6865466f17ecb15f7f0f798e","slug":"video-firing-on-kabaddi-coach-in-panipat-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: डाहर गांव में कबड्डी कोच पर भाई ने की फायरिंग, दीवार में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: डाहर गांव में कबड्डी कोच पर भाई ने की फायरिंग, दीवार में लगी गोली
सराना क्षेत्र के डाहर गांव में कबड्डी कोच जोगेंद्र नंबरदार पर उनके भाई रविंद्र ने फायरिंग कर दी। गोली दीवार में लगने से जोगेंद्र बाल-बाल बच गए। उधर फायरिंग के बाद खलबली मच गई। सूचना पर तुरंत ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना स्थल से एक खाल खोल भी बरामद किया। एसआई देवेंद्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पैसों के हिसाब के लिए दोनों के बीच विवाद चल रहा है।
वारदात रविवार रात 10 बजे हुई। एसआई देवेंद्र ने बताया कि रात को करीब 10 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि डाहर गांव में नंबरदार जोगेंद्र पर उसके भाई रविंद्र उर्फ नन्हा ने गोली चला दी। सूचना पर वह तुरंत ही गांव में पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि पैसों के हिसाब को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद चल रहा था। जिस कारण रविंद्र ने पिस्टल से उस पर गोली चला दी थी। गोली दीवार पर लगने से वह बच गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुटने लग तो आरोपी वहां से भाग गया।
इसके बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस को घटना स्थल पर एक खाली खोल पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मंगलवार शाम को एसआई देवेंद्र की शिकायत पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।