{"_id":"6864f04c5cef31c20f0c7875","slug":"video-minister-aniruddha-held-a-press-conference-on-the-case-of-assault-on-nhai-officials-know-what-he-said-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई अधिकारियों से मारपीट के मामले पर मंत्री अनिरुद्ध ने की पत्रकार वार्ता, जानिए क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएआई अधिकारियों से मारपीट के मामले पर मंत्री अनिरुद्ध ने की पत्रकार वार्ता, जानिए क्या बोले
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:09 PM IST
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ मारपीट के मामले में हिमाचल के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। उधर, बुधवार को मामले को लेकर मंत्री अनिरुद्ध सिंह से शिमला में पत्रकार वार्ता कर एनएचएआई पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एनएच के निर्माण कार्यों में कटिंग के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए। अनिरुद्ध ने कहा कि नेशनल हाईवे बनाने के नाम पर बहुत बड़ी धांधली हो रही है। ठेकेदारों और एनएचएआई के अधिकारियों का एक नेक्सस है। । शिमला से कालका फोरलेन में करोड़ों का घपला हुआ है। कहा कि शिमला में 500 शिकायतें दर्ज हुई हैं। लोग फोरलेन में मर रहे हैं। शिमला से शोधी के बीच कटिंग से दर्जनों घर गिरे हैं। कहा कि जब भवन गिरा, अधिकारी मीटिंग ले रहे थे। एक्शन कुछ नहीं हुआ। फाइलों में इधर-उधर बातों को घुमाया जाता है। एनएचईआई अधिकारियों ने जनता के साथ अभद्र व्यवहार किया। कहा कि मारपीट के आरोप लगाने वाले अधिकारियों ने साजिश रची। आरोप लगाने वाले अधिकारी अस्पताल में दाखिल नहीं हुए हैं। केंद्रीय मंत्री को दिल्ली में बैठकर हालत का पता नहीं है। इस मामले में वह नितिन गडकरी से खुद मुलाकात करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।