सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   VIDEO : Government work stopped in Graph-4 in Panipat, no break on private work, AQI reached 314

VIDEO : पानीपत में ग्रैप-4 में सरकारी काम रुके, प्राइवेट पर नहीं ब्रेक, एक्यूआई पहुंचा 314

bhupendra singh भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:09 PM IST
VIDEO : Government work stopped in Graph-4 in Panipat, no break on private work, AQI reached 314
ग्रैप चार की पाबंदियों के कारण सरकारी प्रोजेक्ट रुक गए हैं। सेक्टर 29-25 बाइपास व गोहाना रोड फोरलेन का काम बंद हो गया है। असंध नाका पर बनने वाले फ्लाईओवर का काम भी शुरू नहीं हो पाया है। ग्रैप चार में निर्माण कार्यों को बंद कर दिया गया है। यह प्रोजेक्ट दिसंबर के अंत तक बंद रह सकते हैं। गोहाना रोड 20 करोड़ की लागत से फोरलेन किया जा रहा है। सड़क की एक साइड लगभग ढाई फीट तक खुदाई की गई है। यहां मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। रात को यहां हादसे होने का भी भय बना हुआ है। धुंध में यहां वाहन चालकों की परेशानी अधिक बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर शहर में प्राइवेट काम धड़ल्ले से चल रहे हैं। शोरूमों का निर्माण कार्य चल रहा है। बिना ढके हुए निर्माण सामग्री रखी हुई हैं। सेक्टर 25 में बजरी, रेत व कोरसेंट खुले में पड़ा हुआ है। यह ग्रैप चार के नियमों की अवहेलना है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को पानीपत प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। पानीपत का एक्यूआई 314 दर्ज किया गया है। यह रेड जोन में है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। पिछले सवा माह से एनसीआर की हवा की गुणवत्ता रेड जोन में है। सोमवार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 349 दर्ज किया गया है। शहर में फिलहाल ग्रैप चार की पाबंदियों में ढील है। नगर निगम सिर्फ औद्योगिक क्षेत्रों में ही पानी का छिड़काव कर रहा है। बरसत रोड, असंध रोड व गोहाना रोड पर पानी का छिड़काव नहीं किया गया है। पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई ने स्टेट हाईवे व जीटी रोड पर पानी के छिड़काव के लिए टीमें तक नहीं बनाई है। इसलिए धूल के कण हवा में मिश्रित हो रहे हैं। सोमवार को हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 500 माइक्रो ग्राम घन मीटर तक पहुंच गई है। यह अब तक रिकॉर्ड मात्रा दर्ज की गई है। धुल के कणों का हवा में मिश्रित होने का सबसे बड़ा कारण निर्माण कार्य व पानी का छिड़काव न होना है। हवा में धुएं की मात्रा भी 439 पहुंच गई है। हवा में धुएं की मात्रा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यहां चल रहे 20 हजार उद्योग व यहां से गुजरने वाले एक लाख वाहन हैं। इसके अलावा प्रतिदिन शहर के अंदर भी 40 हजार वाहन चलते हैं। इसलिए धुएं की मात्रा बहुत अधिक बढ़ गई है। उद्योगों , होटल व रेस्टोरेंट में चोरी छिपे जनरेटर सेट भी चलाए जा रहे हैं। वाहनों का डायवर्जन भी नहीं किया गया है। कार्बन की मात्रा 62 माइक्रो ग्राम घन मीटर दर्ज की गई है।अब हवा में सल्फर ऑक्साइड की मात्रा 09 व नाइट्रोजनऑक्साइड की मात्रा 32 माइक्रो ग्राम घन मीटर तक पहुंच गई है। हमा रोगी हाफ रहे- स्मॉग से दमा रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। दमा रोगी हाफ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार शहर का हर व्यक्ति पेसिव रूप से प्रतिदिन 15-20 सिगरेट का सेवन कर रहा है। इसलिए फेफड़ों पर बुरा असर पड़ रहा है। डॉक्टर लोगों को सुबह शाम की सैर से बचने की सलाह दे रहे हैं। बरसात के बाद टूटेगी स्मॉग की चादर- डॉ. राजेंद्र प्रदूषण मामलों के विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र कुमार का कहना है कि जब तक बरसात नहीं होगी स्मॉग की परत नहीं टूटेगी। हवा की रफ्तार बढ़ेगी तो थोड़ा एक्यूआई गिरेगा। हवा का दबाव बनते ही स्मॉग की चादर बनेगी। अब हवा में कार्बन की मात्रा बढ़ रही है। यह बेहद खतरनाक है । प्रशासन को ग्रैप चार के तहत गंभीरता से काम करना चाहिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप ने बताया कि ग्रैप चार के तहत गंभीरता से काम किया जा रहा है। इसलिए निर्माण कार्य बंद किए गए हैं। बोर्ड की टीमें फील्ड में काम कर रही है। वह उद्योगों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जिन उद्योगों में प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग मिला, उन पर कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : संभल में हुई हिंसा के विरोध में मौन व्रत पर बैठे कांग्रेसी

25 Nov 2024

VIDEO : ग्राम पंचायत सराहन के प्रधान पवन कुमार ने बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर

25 Nov 2024

VIDEO : मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया 2024-25 के पेराई सत्र का शुभारंभ

25 Nov 2024

VIDEO : जनता दर्शन में सीएम ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं

25 Nov 2024

VIDEO : क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की महिला रोग चिकित्सक पर हमला का प्रयास, पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

25 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : सैंजो स्कूल किलकिलेश्वर का वार्षिकोत्सव, छात्रों ने दी देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति

25 Nov 2024

VIDEO : रुद्रप्रयाग जिले के दूरस्थ तड़ाग गांव में पांडव नृत्य का आयोजन

25 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष का पार्थिव शरीर आवास पर पहुंचा, समर्थकों की जुटी भीड़

25 Nov 2024

VIDEO : Meerut: स्टांप घोटाले में चीफ ट्रेज़री ऑफिसर से मिले व्यापारी

25 Nov 2024

Sidhi: सीएम अधोसंरचना मद के 150 लाख रुपयों से होगा गोपालदास मंदिर का कायाकल्प, पार्किंग का भी होगा निर्माण

25 Nov 2024

VIDEO : बंगाणा के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार ने मनाया एनसीसी दिवस

25 Nov 2024

VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, साधन संपन्न लोगों से सब्सिडी छोड़ने का किया अनुरोध

25 Nov 2024

VIDEO : जौलीग्रांट में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के त्रिवर्षीय चुनाव के लिए मतदान

25 Nov 2024

VIDEO : जाट शिक्षण संस्थान में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी

25 Nov 2024

VIDEO : पहाड़ों की रानी मसूरी में चटक धूप के साथ दिन की शुरुआत

25 Nov 2024

VIDEO : संतोष ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की शानदार जीत, खेल मंत्री सतिश शर्मा ने एमए स्टेडियम में किया स्वागत

25 Nov 2024

Shajapur News: कालापीपल की कृषि उपज मंडी से लहसुन की बोरी चुरा ले गया बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में हुआ रिकॉर्ड

25 Nov 2024

VIDEO : रक्तदान के लिए एक उन्नत वैन को स्वास्थ्य मंत्री को दिखाई हरी झंडी

25 Nov 2024

Shahdol News: रिटायर प्रिंसिपल ने किया देहदान, बेटा बोला- पिता मन के पक्के थे, उनके सामने हमें झुकना पड़ा

25 Nov 2024

VIDEO : वाराणसी पहुंचे CM योगी : UP कॉलेज में राम सिया राम... से हुआ स्वागत, 115वें स्थापना दिवस का आयोजन

25 Nov 2024

VIDEO : सोमवार की सुबह मोहद्दीपुर में लगा जाम

25 Nov 2024

Shahdol News: नीलगिरी की लकड़ी को किया गया जब्त, केशवाही वन परिक्षेत्र से किया जा रहा था अवैध परिवहन

25 Nov 2024

VIDEO : UP: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने संभल हिंसा पर दिया बयान, करहल उपचुनाव पर बोलने से किया इंकार

25 Nov 2024

VIDEO : Sitapur: पुल पर बाइक सवार तीन युवकों ने रोकी कार, असलहे के दम पर लूटपाट, सीसीटीवी में भागते हुए आरोपी कैद

25 Nov 2024

VIDEO : मुआवजे के लिए गोठड़ा के ग्रामीणों ने सीटीएम और विधायक को सौंपा ज्ञापन

25 Nov 2024

VIDEO : निजी स्कूल संचालकों ने उपायुक्त से मिलकर की स्कूल खोलने की मांग

VIDEO : गोरखपुर के बांसस्थान मंदिर में पुजारी की जलकर मौत

25 Nov 2024

Rajgarh News: अजान की आवाज सुनकर रुके भाजपा सरकार के मंत्री, खत्म होने पर कहा- ईश्वर एक है…उससे डरो

25 Nov 2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे रहे किसान, देखें वीडियो

25 Nov 2024

Jabalpur News: टाइगर की दहशत से स्कूल में छुट्टी घोषित, दो दिन पूर्व बनाया था मवेशी को शिकार

25 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed