Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
VIDEO : Governor Bandaru Dattatreya took blessings by offering prayers at Banke Bihari temple in Panipat
{"_id":"676d494b64d7e5f83000ac6f","slug":"video-governor-bandaru-dattatreya-took-blessings-by-offering-prayers-at-banke-bihari-temple-in-panipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा कर लिया आशीर्वाद
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वीरवार को अंसल स्थित बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर बांके बिहारी का आशीर्वाद लिया। वे शुक्ल ऋगवेद में अभिनंदन और अन्य प्रस्तुतियां भारतीय संस्कृति आधिरित देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने यहां बच्चों से बातचीत की और हर विषय के बारे में जाना। इससे पहले पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह व जिला परिषद के सीईओ नरेंद्र पाल मलिक ने बुके देकर उनका स्वागत किया व श्री कृष्ण वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने अभिनंदन कर शुक्ल ऋग्वेद का उच्चारण कर तिलक लगाया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पानीपत पहुंचे। बांके बिहारी के पुजारी ने उनकी पूजा अर्चना की आस्था स्वरूप प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद लिया। पुजारी ने पटका पहनाकर व मोतियों की माला अर्पित कर पूजा अर्चना की विधि को संपूर्ण किया। मंदिर परिसर स्थित शिवालय व अन्य मूर्तियों के समक्ष आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने मंदिर के कमेटी के सदस्यों से मंत्रणा की व मंदिर के संदर्भ में वार्ता की।
कमेटी की तरफ से बांके बिहारी की एक छायाचित्र भी भेंट की। राज्यपाल ने इस दौरान विद्यालय के बच्चों को भी आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने 21 अक्टूबर 2021 को बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर का लोकार्पण किया था। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता हरपाल ढांडा, कपिल जिंदल और मंदिर की कमेटी से जुड़े अनेक अनुयायी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।