{"_id":"6713ecc8dbad6fbdf3014606","slug":"video-panipat-fire-broke-out-in-scrap-warehouse-brought-under-control-in-three-hours","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : समालखा में कबाड़ गोदाम में लगी आग, तीन घंटें में पाया काबू, धमाके सुन लोग घरों से बाहर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : समालखा में कबाड़ गोदाम में लगी आग, तीन घंटें में पाया काबू, धमाके सुन लोग घरों से बाहर निकले
हरियाणा के पानीपत के समालखा के जौरासी रोड स्थित चरक फैक्टरी के सामने कबाड़ी के गोदाम में गैस कटर से पुरानी गाड़ियों को काटते समय आग लग गई। कुछ ही देर में आग गोदाम में फैल गई। यहां खड़ी गाड़ियों की टंकी में तेल होने व टायर के चलते धमाके होने शुरू हो गए। रिहायशी क्षेत्र के साथ होने के चलते लोग धमाकों को सुनकर अपने घरों से भी बाहर निकल आए। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद देर रात करीब दस बजे पर आग पर काबू पाया गया।गौरव निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि उसका जौरासी रोड पर पुरानी गाड़ियों का गोदाम है। यहां सैकड़ों गाड़ियां खड़ी रहती हैं। वह पुरानी गाड़ियों से जरूरत या प्रयोग का सामान निकालकर बाद में बेच देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।