{"_id":"67528ea66b7d23a6b3056fec","slug":"video-spg-will-be-deployed-for-the-security-of-pms-program-in-panipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में पीएम कार्यक्रम की सुरक्षा में तैनात होगी एसपीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में पीएम कार्यक्रम की सुरक्षा में तैनात होगी एसपीजी
भारतीय जीवन बीमा निगम की सखी योजना को लॉन्च करने नौ दिसंबर को पानीपत के सेक्टर 13-17 पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा का प्रोटोकॉल वैसे भी बहुत मजबूत होता है। इसके बाद भी एसपीजी के कमांडो भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 65 हजार लोगों के आने की संभावना बनी हुई है। इसमें तीनो मंत्री और एलआईसी के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीरवार को भी डीसी डॉ. वीरेंद्र दहिया और एसपी लोकेंद्र सिंह ने सेक्टर 13-17 के कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। अपने साथ प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी का पानीपत में जोर-शोर से स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ के साथ हरियाणा के तीन केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री और तमाम विधायक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश की महिलाओं को सौगात मिलने वाली है। पानीपत के साथ साथ देश व प्रदेश में 70 जगहों पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
शुक्रवार को एसपीजी पूरे पंडाल को अपनी सुरक्षा घेरे में ले लेगी। प्रदेश के सात हजार गांव हैं। हर गांव से कम से कम एक महिला को योजना के तहत एजेंट बनाने का काम किया जाएगा। इसके लिए उन्हें सात हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय भी मिलेगा। कार्यक्रम स्थल पर तीन मंच बनाया जाएगा। इसमें एक मंच कलाकारों का होगा। एक मंच वीआईपी लोगों के लिए और एक मंच वीवीआईपी लोगों के लिए बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।