बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Villagers of Naultha demand a bridge on pillars; state they will not allow a bridge built on an earthen embankment.

नौल्था के ग्रामीणों ने पिलर पर पुल की उठाई मांग, बोले मिट्टी पर पुल नही बनने देंगे

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:51 PM IST
Villagers of Naultha demand a bridge on pillars; state they will not allow a bridge built on an earthen embankment.
नौल्था (इसराना)। नौल्था गांव के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर गांव में प्रस्तावित मिट्टी आधारित पुल का विरोध किया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि पिलर आधारित पुल के सिवाय कोई दूसरा पुल नहीं बनने देंगे। ग्रामीणों के आगे अंग्रेजी हुकूमत तक को राजी होना पड़ा था। प्रशासन या नेशनल हाईवे ने अनदेखा किया तो ग्रामीण हाईवे बंद करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने यह बड़ी समस्या अमर उजाला के चौपाल कार्यक्रम में प्रमुखता के साथ उठाई। अमर उजाला द्वारा चौपाल कार्यक्रम ग्राम पंचायत सरपंच बलराज जागलान के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच बलराज जागलान ने की। पंचायत समिति के प्रतिनिधि संदीप शर्मा सोनू और पंचायत समिति सदस्य रिंकू विशेष रूप से शामिल हुए। ग्राम पंचायत सरपंच बलराज जागलान ने कहा कि ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने गांव को गोद ले रखा है। ऐसे में गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था है। तालाब बेहतर बनाए जा रहे हैं। अब महिला चौपाल और डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। एनएचएआई द्वारा गांव में मिट्टी आधारित पुल बनाने का प्रस्ताव है। एनएचएआई हाईवे पर अपनी मर्जी से कट दे रहा है। वाहन चालक शार्ट कट के चक्कर में उल्टी दिशा में आएंगे। इससे हादसे कम होने की बजाय और बढ़ जाएंगे। ग्रामीण गांव में पिलर आधारित पुल की मांग कर रहे हैं और इसके लिए एकजुट हैं। उन्होंने पिछले दिनों उपायुक्त से मिलकर अपनी मांग रखी थी। उपायुक्त ने ग्रामीणों को पिलर आधारित पुल का भरोसा दिया था, लेकिन एनएचएआई के अधिकारी इस दिशा में काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के सामने भी समस्या रखी है। गांव में आठ एकड़ में स्टेडियम प्रस्तावित है। इसका निर्माण कार्य जल्द कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 25 ग्रामीणों की जांच की स्वास्थ्य विभाग ने एमपीएचडब्ल्यू जगबीर सिंह और स्वास्थ्य कर्मी सोनू शामिल हुए। उन्होंने 25 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। जगबीर सिंह ने कहा कि गांव का लिंगानुपात बेहतर है। यहां पिछले साल 60 लड़कों पर 72 लड़कियों ने जन्म लिया है। गांव टीबी मुक्त है और पिछले साल टीबी मुक्त पंचायत का सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि आज बारिश के मौसम में डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने घरों के फ्रीज व कूलर की सप्ताह में एक बार अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए। कहीं पर भी पानी जमा न होने दें। किसी प्रकार का बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में जांच कराकर दवा लेनी चाहिए। सुभाष जागलान रणबीर सिंह ने बताया कि गांव में व्यायामशाला नहीं है। ऐसे में महिला और पुरुष व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं। यह बड़ी समस्या है। इसके लिए काम करने की जरूरत है। पंचायत विभाग या आयुष विभाग को आगे आकर व्यायामशाला बनानी चाहिए। चंद्र सिंह जागलान ने बताया कि गांव के युवा खेलों में आगे हैं, लेकिन गांव में स्टेडियम नहीं है। ग्राम पंचायत इसके लिए आठ एकड़ जमीन दे चुकी है। इसके बाद भी स्टेडियम नहीं बनाया जा सका है। ऐसे में युवा सड़क और दूसरे मैदानों पर अभ्यास करने को मजबूर हो रहे हैं। राजेंद्र जागलान ने बताया कि गांव में खेतों के रास्ते कच्चे हैं। नौल्था क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव है। अब बारिश के दिनों कीचड़ के चलते खेतों में जाना मुश्किल हो जाता है। गांव के खेतों के रास्तों को पक्का किया जाना चाहिए। किसानों की सुविधा पर काम करने की जरूरत है। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संदीप शर्मा ने बताया कि गांव में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत के साथ मिलकर आगे भी काम कराए जाएंगे। ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधा पर विशेष ध्यान है। मनोज जागलान ने बताया कि गांव में हादसों को रोकने के लिए पुल बनाने का प्रस्ताव है, लेकिन इसका डिजाइन गलत है। ग्रामीण पिलर आधारित पुल की मांग कर रहे हैं। ऐसा नहीं किया तो ग्रामीण पुल नहीं बनने देंगे। वे इसके लिए एकजुट हैं। कोट्स फोटो ओमपती ने बताया कि गांव में महिला चौपाल नहीं हैं। ऐसे में महिला किसी प्रकार की बैठक या सभा नहीं कर पाती हैं। सरकार ने महिलाओं को चुनाव में आरक्षण दिया है। ऐसे में गांव में महिला चौपाल भी होनी चाहिए। कोट्स फोटो प्रेमो देवी ने बताया कि महिलाओं के बिना समाज पूरा नहीं हैं। ऐसे में महिलाओं को उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। पुरुष प्रधान समाज में आज भी महिलाओं को पूरा अधिकार नहीं मिल पाया है। सरकार को इसके लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बालाघाट चावल घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे गिरफ्तार; कई नए नाम आने की संभावना

01 Aug 2026

फरीदाबाद नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए लंबी कतार, मरीज परेशान

01 Aug 2026

Video: रायबरेली में मैदान में हेलीपैड बनाने का किया विरोध

01 Aug 2026

Video: रायबरेली में स्टेशन रोड पर मारपीट का वीडियो वायरल

01 Aug 2026

Video: ट्रेन से लटक कर बना रहे थे वीडियो हाथ छूटा दो युवक नीचे गिरकर घायल

01 Aug 2026
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में दूसरे दिन भी जारी रहा संविदा कर्मियों का धरना, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

01 Aug 2026

ई-रिक्शा वालों की एटा चुंगी चौराहे पर मनमानी, बना रखा है स्टैंड, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

01 Aug 2026
विज्ञापन

Kullu News: हरिपुर-मनाली में माता नीलासुरी के दरबार में भजन संध्या, भक्तिमय हुआ माहौल

01 Aug 2026

Una News: लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर जलभराव और पेड़ों की शाखाओं से बढ़ा हादसों का खतरा

01 Aug 2026

Shamli: नाला गांव के जंगल में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला 22 वर्षीय युवक का शव

01 Aug 2026

Saharanpur: हरिद्वार से लौट रहे शिवभक्तों से गुलजार हुआ कांवड़ मार्ग, 'बोल बम' के जयघोष के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे श्रद्धालु

01 Aug 2026

कानपुर: घाटमपुर में अधिवक्ताओं का आक्रोश, साथी को जेल भेजने के विरोध में कलमबंद हड़ताल

01 Aug 2026

कांवड़ यात्रा: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सरसावा का कांवड़ मार्ग, उमसभरी गर्मी में भी नहीं थम रहे शिवभक्तों के कदम

01 Aug 2026

Meerut: दिल्ली रोड पर बढ़ी शिवभक्तों की आवाजाही, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित; हरिद्वार से लौट रहे कांवड़िये पहुंचे

01 Aug 2026

जालंधर में मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

01 Aug 2026

Video: सीतापुर में भाई ने नाबालिग बहन की बांके से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

01 Aug 2026

Video: 29 लाख बकाया न मिलने से आहत होकर बजंरगी ने उठाया दुस्साहसी कदम

01 Aug 2026

Video: गोमतीनगर में सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने जताया विरोध

01 Aug 2026

लुधियाना में प्रशासन व सफाई कर्मचारियों की बैठक में नहीं निकला कोई हल

01 Aug 2026

बठिंडा में हादसा, टिप्पर की लिफ्ट के नीचे आने से चालक की मौत

Video: बाराबंकी में साइकिल स्टोर में भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जला

01 Aug 2026

Video: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, पिलरों की नींव का काम जारी

01 Aug 2026

फतेहपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

01 Aug 2026

अमृतसर में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन तेज, चौराहों पर कूड़ा फेंककर जताया रोष

01 Aug 2026

टिकट की दावेदारी, साइकिल से दिल्ली कूच

01 Aug 2026

प्राचीन अष्टमुखी शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा, आमी नदी से मिला था शिवलिंग

01 Aug 2026

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली, घायल

01 Aug 2026

कानपुर में SFI का प्रदर्शन: शिक्षा बचाओ अभियान के तहत राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

01 Aug 2026

अमृतसर के बटाला रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर: ऑटो समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल

01 Aug 2026

अमृतसर में भंडारी पुल पर वाल्मीकि संगठनों में विवाद, ओम प्रकाश गब्बर पर FIR की मांग

01 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed