Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
body of child was thrown in bushes in Bawal area of Rewari, dogs brought it to road by scratching it
{"_id":"683158ba12492e515204dac1","slug":"video-body-of-child-was-thrown-in-bushes-in-bawal-area-of-rewari-dogs-brought-it-to-road-by-scratching-it-2025-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में झाड़ियां में फेंका शिशु का शव, कुत्ते नोंचते हुए सड़क पर लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में झाड़ियां में फेंका शिशु का शव, कुत्ते नोंचते हुए सड़क पर लाए
बावल कस्बे में एक शिशु का शव मिलने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। रेवाड़ी रोड पर पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में सुबह एक शिशु के शव को कुत्ते नोंचते हुए सड़क के बीच ले आए। जब दुकानदारों ने देखा तो उन्होंने मौके पर डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने जब जांच की तो मालूम चला कि शव 8-9 महीने का है।
बावल थाना पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की। सपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। दुकानदार प्रकाश ने बताया कि वह सुबह के समय दुकान खोलने के लिए आया था। तभी देखा कि कुत्ते एक शिशु के शव को नोंच रहे थे। इस दौरान कुत्तों को वहां से भगाया गया और जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर कुछ समय बाद पहुंची और जांच पड़ताल की।
प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि शव रात को झाड़ियों में फेंककर कोई चला गया था। कुत्ते सुबह से झाड़ियों में कुछ खुर्द बुर्द कर रहे थे। जब सड़क किनारे शव को नोंचते हुए कुत्ते ले आए तब जाकर इसका पता चला।
बावल थाना प्रभारी संजय का कहना है कि पुलिस ने सूचना के बाद जाकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल की है। अभी जांच की जा रही है कि शव यहां पर कैसे आया। सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।