{"_id":"69d0e77179906d00da072891","slug":"video-cleanliness-drive-launched-for-the-conservation-of-nand-sarovar-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: नंद सरोवर के संरक्षण को लेकर चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: नंद सरोवर के संरक्षण को लेकर चला स्वच्छता अभियान
रेवाड़ी शहर के ऐतिहासिक नंद सरोवर (छोटा तालाब) के संरक्षण और सुंदरीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। नगर परिषद रेवाड़ी और सामाजिक संस्था अहीरवाल हेरिटेज के संयुक्त प्रयास से यहां स्वच्छता अभियान चलाया गया। वर्षों से उपेक्षित पड़े नंद सरोवर की साफ-सफाई का कार्य संस्था की टीम ने उत्साहपूर्वक शुरू किया।
संस्था की प्रधान एवं स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका यादव ने बताया कि डीएमसी ब्रह्मप्रकाश के नेतृत्व में अहीरवाल हेरिटेज संस्था शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी संस्था ने दिल्ली रोड स्थित ऐतिहासिक छतरी समूह (राव पूरन सिंह बाग) पर स्वच्छता अभियान चलाया था, जिसके बाद उसे राज्य संरक्षित स्मारक घोषित करवाने में सफलता मिली। वर्तमान में उसकी देखरेख होली चाइल्ड स्कूल द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य अब नंद सरोवर और उसके आसपास स्थित ऐतिहासिक छतरियों के संरक्षण के लिए सरकार से सहयोग प्राप्त करना है, ताकि इस स्थल को भी राज्य संरक्षित स्मारक का दर्जा मिल सके। इस दौरान संस्था से जुड़े सहायक प्राध्यापक डॉ. सुशांत यादव और इंजीनियर सचिन ने बताया कि 12 अप्रैल को राव तुलाराम हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
नंद सरोवर पर लंबे समय से अखाड़ा संचालित कर रहे वरिष्ठ नागरिक श्योलाल ने भी अहीरवाल हेरिटेज के सदस्यों का आभार जताया और इस स्थल के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ‘एक कदम मानवता की ओर’ संस्था के प्रधान राकेश भार्गव, मुकेश सुल्तानिया, मंगेश कुमार, चंदर सोनी, चित्कार अमन राव, राहुल खोला, रंगकर्मी मनोज शर्मा, एनएसएस स्वयंसेवक मयंक और सूरज सहित नगर परिषद के ओमप्रकाश, दीपक, कृष्ण कुमार, विजय, लक्ष्मण व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।