{"_id":"689c2a7801c27b80a406a325","slug":"video-full-dress-rehearsal-for-independence-day-celebrations-held-in-rewari-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर डीसी अभिषेक मीणा की अगुवाई में बुधवार को नई अनाज मंडी में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। नगराधीश जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर शुक्रवार 15 अगस्त को अनाज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
वहीं, बावल उपमंडल में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार व कोसली उपमंडल पर विधायक अनिल कुमार यादव मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य आयोजन की तैयारियों के लिए मार्च पास्ट, परेड, पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह और जोश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल में जुटे हैं।
नगराधीश ने बताया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लगातार अभ्यास करवाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।