{"_id":"69df83079a68ca7ea602fd84","slug":"video-lack-of-basic-amenities-in-ward-17-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: वॉर्ड-17 में मूलभूत सुविधाओं का टोटा, लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: वॉर्ड-17 में मूलभूत सुविधाओं का टोटा, लोगों में नाराजगी
रेवाड़ी शहर के वॉर्ड नंबर 17 में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में सीवरेज व्यवस्था, साफ-सफाई, कूड़ा उठान, स्ट्रीट लाईटें और बेसहारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई-कई दिनों तक सीवरेज की समस्या जस की तस बनी रहती है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। वहीं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था भी पूरी तरह से लचर है। लोगों का आरोप है कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नियमित रूप से वार्ड में नहीं आती, जिसके कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लग जाते हैं। इसके अलावा बेसहारा पशुओं का जमावड़ा भी वार्ड की एक बड़ी समस्या बन चुका है। सड़कों और गलियों में घूमते आवारा पशु न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ा देते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा चुके हैं। यहां तक कि अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी रिपोर्ट भेजी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है कि शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।