Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Lawyers in Rewari stage a show of strength and take out a procession to demand the transfer of the SDM.
{"_id":"6a688cabf26ac768b10f5c73","slug":"video-lawyers-in-rewari-stage-a-show-of-strength-and-take-out-a-procession-to-demand-the-transfer-of-the-sdm-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर वकीलों का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर वकीलों का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जुलूस
रेवाड़ी। एसडीएम सुरेश कुमार के तबादले की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। वकीलों ने अपनी मांगों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया और उपायुक्त अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। सचिवालय के पास पहुंचने के बाद वकील गेट खोलकर अंदर घुस गए और सचिवालय के मुख्य गेट के सामने नारेबाजी की। वकीलों के सचिवालय में अंदर घुसने की सूचना के बाद डीसी अभिषेक मीणा बाहर आए और ज्ञापन लिया।
वकीलों का जुलूस धरना स्थल से शुरू होकर नई चैंबर बिल्डिंग से होता हुआ बावल रोड के रास्ते जिला सचिवालय पहुंचा। सचिवालय के मुख्य द्वार बंद होने के बाद भी प्रतिनिधिमंडल अंदर पहुंचा और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बार एसोसिएशन ने एसडीएम के तबादले की मांग दोहराते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने और आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन को इस मामले में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
-----------------
एसडीएम का तबादला जनहित में आवश्यक: अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उपायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा है कि न्यायिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा अधिवक्ताओं और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए एसडीएम का तबादला जनहित में आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से मामले में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
धरना स्थल पर आयोजित सभा में भी अधिवक्ताओं ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बार एसोसिएशन किसी भी स्थिति में अपनी मांग से पीछे नहीं हटेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।