{"_id":"67d2da8c9f39dbedd40995a7","slug":"video-more-than-40-villages-affected-by-hailstorm-along-with-rain-in-rewari-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेवाड़ी में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से 40 से ज्यादा गांव प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रेवाड़ी में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से 40 से ज्यादा गांव प्रभावित
रेवाड़ी जिले में देर शाम हुई भारी बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की पकी-पकाई फसल को खराब कर दिया। 5 मिनट की ओलावृष्टि व तेज हवा ने सरसों व गेहूं की फसल बिछा दी है। ऐसे में किसान पक्की-पकाई फसल को बचाने के लिए चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उनकी फसल खुले आसमान के नीचे खेतों में खड़ी हुई है।
ओलावृष्टि व बरसात ने एक बार फिर किसानों के अरमान धो डाले। रेवाड़ी जिले के कोसली, कृष्ण नगर, सुरेहली, नेहरूगढ़, झाड़ौदा, बिसोहा, गुडियानी, बालधन कलां, टूमना, जैतपुर सहित 40 से ज्यादा गांव ओलावृष्टि की चपेट में आ गए हैं। वहीं, किसानों का कहना है कि हर बार फसल पकने के दिनों में मौसम खराब हो जाता है और ओलावृष्टि उनकी फसलों को बर्बाद कर देती है। किसानों को पिछली क्षतिग्रस्त फसलों का ही मुआवजा नहीं मिला है, ऐसे में फिर से उनकी फसल खराब हो गई।
उन्होंने कर्ज लेकर खेतों में बिजाई की थी। सोचा था फसल बेचकर कर्ज उतार देंगे, लेकिन फिर उन पर कुदरत का कहर टूट पड़ा है। ऐसे में वे चाह कर भी अपनी फसलों को नहीं बचा सकते हैं। किसान बोले, फसल के भरोसे ही परिवार का भरण पोषण करते हैं, लेकिन ऐसे में शादी विवाह भी किसान के लिए अब मुश्किल हो गया, क्योंकि फसल के भरोसे ही किसान अपना जीवन यापन करते है। किसानों को अब केवल सरकार से ही आस है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।