सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Kaliyug's son killed his father and threw his body in the bushes

Umaria: मां-पत्नी को पीटने और बच्चे को उठाकर फेंकने पर बेटे ने की पिता की हत्या, भाई के साथ शव ठिकाने लगाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 12:38 PM IST
Kaliyug's son killed his father and threw his body in the bushes
उमरिया के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जरहा तिराहे से महज 100 मीटर दूर घुलघुली रोड स्थित सुखनारा पुल के पास झाड़ियों के बीच एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गई। शव की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि वह कंकाल में परिवर्तित हो चुका था। काफी प्रयासों के बाद शव की पहचान रायसेन सिंह गोंड (44) निवासी बुढ़ान के रूप में हुई।

ये खबर पढ़ें: राजवाड़ा पर आज होगा ऐतिहासिक होलिका दहन, 300 साल पुराने बर्तनों से होगी पूजा!
 
घटनास्थल की स्थिति और शव की दशा को देखते हुए पुलिस को प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका हुई। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र मुनेश्वर सिंह (21) को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरू में वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
 
पुलिस को दिए गए बयान में आरोपी मुनेश्वर सिंह ने बताया कि घटना 1 मार्च 2025 की रात की है। उसका पिता रायसेन सिंह शराब के नशे में धुत होकर घर आया और उसकी मां और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। जब मुनेश्वर बीच-बचाव करने आया, तो उसके पिता ने उससे भी हाथापाई शुरू कर दी। इस पर विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने उसके एक साल के बच्चे को उठाकर फेंक दिया। जिससे उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद उसने डंडे से पिता को पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद अपने अपराध को छिपाने के लिए अरोपी मुनेश्वर ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। दोनों भाइयों ने शव को बाइक पर रखा और सुखनारा पुल के पास झाड़ियों में फेंक दिया, ताकि किसी को संदेह न हो।

ये भी पढ़ें: खेत की रखवाली कर रहे व्यक्ति की मौत, परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, पुलिस ने इसलिए रोका
 
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मुनेश्वर ने 6 मार्च को नौरोजाबाद थाने में अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। वह खुद ही अपने पिता की तलाश करने का नाटक करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला संदिग्ध लगने लगा। पुलिस ने रायसेन सिंह के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की तो कुछ विरोधाभासी बयान सामने आए, जिससे जांच की दिशा मुनेश्वर की ओर मुड़ गई।
 
पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के बाद आरोपी मुनेश्वर सिंह और उसके नाबालिग भाई के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

महिलाओं ने किया कमाल, देखिए यह वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : होली मिलन समारोह व होली बाल मेला में बांटी पिचकारी-गुलाल

13 Mar 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना ने आयोजित किया होली उत्सव

13 Mar 2025

VIDEO : लायर्स एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित

12 Mar 2025

VIDEO : श्री कृपा धाम मंदिर में होली महोत्सव, फूलों की होली खेली गई

12 Mar 2025

VIDEO : बांदा में युवक की निर्मम हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

12 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : देहरादून में दर्दनाक हादसा, तेज कार ने छह लोगों को कुचला, चार की मौके पर मौत

12 Mar 2025

VIDEO : Holi 2025: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बजाया नगाड़ा; विधायक अनुज शर्मा ने गाया फाग गीत और जमकर झूमे डिप्टी सीएम अरुण साव

12 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़-दिल्ली एनएच पर बीधानगर के पास कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, पति-पत्नी और बेटी की मौत, बेटा घायल

12 Mar 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान पर बनाई होली, शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन

12 Mar 2025

Burhanpur News: नवजात और प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में परिजन ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही के लगे आरोप

12 Mar 2025

VIDEO : महिला हॉकी टूर्नामेंट में झारखंड ने हरियाणा को हराया

12 Mar 2025

VIDEO : डॉ. टेसी थॉमस बोलीं- अधिक ज्ञान के साथ जाने वाली महिलाओं के लिए डीआरडीओ में बहुत मौके

12 Mar 2025

Khandwa: जंगलों में ग्रामीणों को मिले अनोखे पत्थर, चुम्बक चिपकने से लौह अयस्क होने का दावा, लैब में होगी जांच

12 Mar 2025

VIDEO : गुरुग्राम में जश्न में कुछ भूले नैतिकता तो कुछ शहर का प्रदूषण

12 Mar 2025

VIDEO : होली में घर जाने वाले यात्रियों का हुजूम सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ा

12 Mar 2025

Umaria News: पुलिस ने नशे के सौदागर को प्रतिबंधित सिरप और कट्टे के साथ दबोचा, तस्करी के पहले ही धराया

12 Mar 2025

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- शराब पीना तो दूर, इस कारोबार की कमाई खाना भी हराम

12 Mar 2025

VIDEO : दिल्ली-यूपी बॉर्डर के एनएच-24 पर लगा जाम, अक्षरधाम से गाजीपुर तक दिख रहा भारी ट्रैफिक

12 Mar 2025

Umaria News: सुखनारा पुल के पास मिली कई दिन पुरानी लाश, शिनाख्ति के प्रयास जारी

12 Mar 2025

VIDEO : शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़, पत्नी बोली- तीन माह से नहीं दी कोचिंग फीस

12 Mar 2025

VIDEO : होली पर थी हादसे की आशंका...नगर निगम की टीम ने हटाया अवैध निर्माण

12 Mar 2025

VIDEO : बुलंदशहर के सिकंदराबाद में दो अनाधिकृत कॉलोनी ध्वस्त

12 Mar 2025

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला मृत भालू, वन विभाग ने जांच शुरू की

12 Mar 2025

Sikar News: श्रीमाधोपुर कस्बे में अपहरण की घटना से फैली सनसनी, सब्जी व्यापारी से जुड़ा है मामला

12 Mar 2025

Bundi: होटल में फाइनेंसकर्मी हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल किया न्यायालय में पेश

12 Mar 2025

VIDEO : यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म, छात्रों ने अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाई

12 Mar 2025

VIDEO : बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे सीएम योगी, आरती कर बोले- हर हर महादेव

12 Mar 2025

VIDEO : काशी के घाट पर सितार वादन ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

12 Mar 2025

Sikar News: खाटूश्यामजी से लौट रही हरियाणा रोडवेज बस के चालक से मारपीट, जानें पूरा मामला

12 Mar 2025

VIDEO : फगवाड़ा में हिंदू धार्मिक कार्यक्रम का बैनर फाड़ा, लोगों में रोष

12 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed