{"_id":"67d2888e4477c1e44b03ed0f","slug":"video-angry-at-not-getting-an-answer-the-opposition-walked-out-of-the-house-shouting-slogans-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बजट आवंटन में भेदभाव का आरोप लगा नारेबाजी करते हुए विधानसभा सदन से बाहर गया विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बजट आवंटन में भेदभाव का आरोप लगा नारेबाजी करते हुए विधानसभा सदन से बाहर गया विपक्ष
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:56 PM IST
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के चाैथे दिन गुरुवार को सदन में हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने प्रदेश में बजट आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाकर हंगामा शुरू किया और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। हंगामा हमीरपुर के भाजपा विधायक आशीष शर्मा के इस सवाल पर हुआ कि क्या यह सही है कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों को कांगड़ा बैंक से राशि जारी की गई। अगर हां तो कितने महिला मंडलों को यह राशि दी गई, इसकी जानकारी दें। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इसका उत्तर नहीं मिला तो हंगामा शुरू किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित विपक्ष सदन से बाहर चला गया। हालांकि, स्पीकर ने वाकआउट को रिकॉर्ड में नहीं लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।