{"_id":"67ea4786a3f803e7ed0b72df","slug":"video-ravaugdha-anaja-mada-ma-gaha-ka-aavaka-haii-shanpr-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेवाड़ी अनाज मंडी में गेहूं की आवक हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रेवाड़ी अनाज मंडी में गेहूं की आवक हुई शुरू
रेवाड़ी अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। सोमवार को किसान गेहूं बेचने के लिए रेवाड़ी अनाज मंडी में पहुंचे। जिले में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद 2425 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी। करीब 56930 हेक्टेयर के लिए 28727 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर गेहूं का पंजीकरण कराया है। किसानों की सरकारी खरीद पोर्टल पर पंजीकरण के हिसाब से होगी। बिना पंजीकरण किसानों से उपज नहीं खरीदी जाएगी। मौजूदा समय में अनाज मंडियां सरसों से अटी पड़ी है। जितनी आवक हो रही है, उसका 40% ही अभी उठान हो पा रहा है। ऐसे में अब गेहूं की आवक होने के बाद मंडियां अनाज से अट जाएंगी। इससे व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी होगी। व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि समय रहते किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।