{"_id":"67caa420b2ff98eede068c5c","slug":"video-arya-maha-sammelan-will-be-held-on-9th-march-at-dayanand-math-in-rohtak","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहतक में दयानन्द मठ में 9 मार्च को होगा आर्य महासम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहतक में दयानन्द मठ में 9 मार्च को होगा आर्य महासम्मेलन
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:15 PM IST
Link Copied
आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा, दयानन्द मठ रोहतक की ओर से 9 मार्च को आर्य महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पं. जगदेवसिंह सिद्धान्ती भवन, दयानन्द मठ में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा भी इस महासम्मेलन का आयोजन कर रही है। सभा के प्रधान देशबन्धु मदान ने बताया कि इस विशेष आयोजन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और हरियाणा के शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में सभा प्रधान देशबन्धु मदान, सभामंत्री उमेद शर्मा, सभा कार्यालय अधीक्षक सत्यवान आर्य, वेद प्रचार मंडल रोहतक के प्रधान सुभाष सांगवान, हवासिंह राठी, रामकिशन बाल्याण और बलराज खुराना सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।