Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Bar Council Elections: Enthusiasm among lawyers in Rohtak regarding voting; crowds gather to cast their votes
{"_id":"69ba454280e99ca22207559e","slug":"video-bar-council-elections-enthusiasm-among-lawyers-in-rohtak-regarding-voting-crowds-gather-to-cast-their-votes-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बार काउंसिल चुनाव; रोहतक में मतदान को लेकर वकीलों में जोश, मतदान के लिए लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार काउंसिल चुनाव; रोहतक में मतदान को लेकर वकीलों में जोश, मतदान के लिए लगी भीड़
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:55 AM IST
Link Copied
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव को लेकर जिला कोर्ट में बुधवार को वकीलों में जोश रहा। सुबह नौ बजे से मतदान के लिए कोर्ट परिसर के बाहर लाइन लग गई। कड़ी जांच पड़ताल के बाद ही मतदान के लिए अंदर जाने दिया गया।
बार काउंसिल के चुनाव में रोहतक से छह से ज्यादा वकील मैदान में हैं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से बुधवार को चल रहे मतदान के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। सुबह नौ बचे से शाम पांच बजे मतदान का समय रखा गया है।
मतदाता सूची में शामिल 4166 वकील अपने मत का प्रयोग करेंगे। डीसी ने बताया कि बार काउंसिल के चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से 6 मतदान पार्टियां तथा दो आरक्षित पार्टियां गठित की गई है। बार काउंसिल के चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। मंडल आयुक्त के ओएसडी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।