Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Chief Minister Naib Saini arrived in Rohtak to attend the 140th birth anniversary celebrations of Swami Atmanand.
{"_id":"68dcc9312882182a17068be4","slug":"video-chief-minister-naib-saini-arrived-in-rohtak-to-attend-the-140th-birth-anniversary-celebrations-of-swami-atmanand-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में स्वामी आत्मानंद की 140वीं जयंती पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में स्वामी आत्मानंद की 140वीं जयंती पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:54 AM IST
Link Copied
स्वामी आत्मानंद महाराज की 140वीं जयंती में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंच गए हैं। साथ में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, महंत बालकनाथ व सांसद रामचंद्र जांगड़ा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। मेयर रामअवतार वाल्मीकि व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
स्वामी आत्मानंद हरियाणा अनुसूचित जाति शिक्षा समिति के प्रधान रामधारी नागर ने बताया कि स्वामी आत्मानंद का जन्म 1886 में भैणी अमीरपुर तहसील हांसी जिला हिसार में हुआ था। वे परिवार में सबसे छोटे थे। स्वामी एक दार्शनिक ही नहीं थे बल्कि एक सच्चे देशभक्त भी थे। उन्होंने स्वामी दयानंद के साथ मिलकर समाज उत्थान में अहम योगदान दिया।
वे एक दार्शनिक ही नहीं थे बल्कि एक सच्चे देशभक्त भी थे। अग्रेजों को सबक सिखाने के लिए आजादी के आंदोलन में कूद पड़े। प्रधान ने बताया कि स्वामी आत्मानंद के शिक्षा सुधार मिशन की बदौलत समाज सामाजिक, आर्थिक व राजनीति के क्षेत्र में बेहतर स्थिति में है। जयंती समारोह में प्रदेश भरा से समाज के लोग पहुंचे हैं। कार्यक्रम में सूचना आयुक्त अमरजीत सिंह सोलंकी, रिटायर्ड आईएएस एससी चौधरी के अलावा समिति के कार्यकारिणी सदस्य व ट्रस्ट के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।