{"_id":"68dc1a1f8f59fead29005a05","slug":"video-students-were-taught-lessons-on-prevention-of-communicable-diseases-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छात्र-छात्राओं को पढ़ाया संचारी रोग से बचाव का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छात्र-छात्राओं को पढ़ाया संचारी रोग से बचाव का पाठ
एटा के अवागढ़ कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को संचारी रोग से बचाव का पाठ पढ़ाया गया। शिविर में ब्लॉक क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए जिनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। टीम के साथ मौजूद चिकित्सा प्रभारी बृजेश कुमार ने कहा कि संचारी रोग एक से दूसरे में फैलते हैं। इसके लिए बचाव ही मुख्य उपाय है। मच्छरों से बचने के लिए घर के आसपास कचरा और जलभराव न होने दें। बुखार, सर्दी-जुकाम होने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा लें। शिविर में प्रधानाचार्य राकेश कुमार, एमपी सिंह पुंढीर, अमर सिंह मथुरिया, विकास जैन, अमित जैन, डॉ. मनमोहन सिंह तोमर, अशोक कुमार, रेशमपाल, रणवीर सिंह परमार, विवेक दुबे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।