{"_id":"68dbccb7d6df77f4760d41df","slug":"video-sp-mp-was-under-house-arrest-for-more-than-five-hours-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पांच घंटे से अधिक समय तक नजरबंद रहे सपा सांसद...पुलिस कमिश्नर के आश्वासन पर माने, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पांच घंटे से अधिक समय तक नजरबंद रहे सपा सांसद...पुलिस कमिश्नर के आश्वासन पर माने, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
आगरा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को एक बार फिर घर में नजरबंद कर दिया है। उनके आवास के रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। पुलिस इस दौरान अलर्ट दिखाई दी। संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट निवासी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन मंगलवार सुबह गिजौली जाने वाले थे। इस सूचना पर उनके घर पर पुलिस पहुंच गई। सपा सांसद को नजरबंद कर दिया गया। उनके आवास के रास्ते पर बैरिकेडिंग लगा दी गई। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के आश्वासन पर सपा सांसद और विधायक माने। कहा कि गिजाैली कांड में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर आन्दोलन होगा। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सुबह 9 से दोपहर 2.30 बजे तक नजरबंद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।