Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Heavy rains wreak havoc in Hisar; waterlogging persists on several state highways, while the national highway is temporarily operational
{"_id":"68db780cb81d74131c0efbd4","slug":"video-heavy-rains-wreak-havoc-in-hisar-waterlogging-persists-on-several-state-highways-while-the-national-highway-is-temporarily-operational-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में भारी बारिश का कहर; कई स्टेट हाईवे पर जलभराव बरकरार, नेशनल हाईवे अस्थायी रूप से चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में भारी बारिश का कहर; कई स्टेट हाईवे पर जलभराव बरकरार, नेशनल हाईवे अस्थायी रूप से चालू
हिसार में भारी बारिश और ड्रेन टूटने के कारण कुछ नेशनल हाईवे को अस्थायी मरम्मत के बाद चालू कर दिया गया है, लेकिन क्षतिग्रस्त सड़कों पर गड्ढों से हादसे बढ़ गए हैं।
ग्रामीणों को रोजाना पानी और कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है, जिससे वाहन खराब हो रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं।बालसमंद रोड पर 30 दिन से पानी भरा, स्टेट हाईवे चालू नहीं
हिसार-बालसमंद स्टेट हाईवे पर एक सितंबर से तेज बारिश और ड्रेन टूटने के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। करीब एक महीने बाद भी सड़क को पानी मुक्त नहीं किया जा सका है, जिससे वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस रोड पर रोजाना सैकड़ों वाहन प्रभावित हो रहे हैं, और जल निकासी की कमी से समस्या और गंभीर हो गई है। दो किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क के एक ओर मिट्टी का अस्थायी बांध बनाकर पानी रोका गया है, जबकि रेत डालकर सड़क को कामचलाऊ बनाया गया। गांव दाहिमा के पास एक किलोमीटर लंबे हिस्से में पहले पानी भरा हुआ था, जो अब खाली कर दिया गया है।
हालांकि, सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों को जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि पानी की पूर्ण निकासी के बाद ही स्थायी निर्माण कार्य शुरू होगा, जिसमें कई सप्ताह लग सकते हैं। खेतों में अभी भी एक से दो फीट पानी भरा हुआ है।
हिसार से भादरा स्टेट हाईवे पर गांव आर्यनगर में एक सितंबर से जलभराव जारी है। सड़क पर अब भी एक फीट तक पानी भरा हुआ है, और गड्ढों के कारण रूट डायवर्ट कर दिया गया है। आर्यनगर के निवासी हिसार आने के लिए इसी सड़क पर निर्भर हैं, जिससे रोजाना सैकड़ों वाहन पानी और कीचड़ से गुजरने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, गड्ढों की वजह से वाहन धंस रहे हैं, कुछ खराब हो जा रहे हैं, तो कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। हादसों की संख्या बढ़ने से स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।