{"_id":"697f5fcfeeeda1e61903c676","slug":"video-organising-district-convention-of-indian-national-lok-dal-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: इंडियन नेशनल लोकदल के जिला सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: इंडियन नेशनल लोकदल के जिला सम्मेलन का आयोजन
इंडियन नेशनल लोकदल के जिला सम्मेलन में संबोधित करते हुए रानिया विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हरियाणा का युवा बेरोजगारी और असुरक्षित भविष्य के दलदल में फंसा है। इनेलो युवाओं के रोजगार, निष्पक्ष भर्ती और कौशल विकास के मुद्दों को लेकर अंतिम दम तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे लोग चला रहे हैं जिनके परिवार नहीं। सरकार आय को गिनती है लेकिन उनके खर्च नहीं गिनती। हजारों बुजुर्गाें की पेंशन काट दी गई है। एक लाख 80 हजार रुपये में चार लोगों का परिवार नहीं चलाया जा सकता।
बजट में हरियाणा की अनदेखी की गई है।पिछले दस साल से लगातार हमारी उपेक्षा हो रही है। सूर्या सेलिब्रेशन में आयोजित ‘युवा सम्मेलन’ में मुख्य वक्ता रानिया से विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि सम्मेलन हरियाणा की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। भर्ती परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक और पारदर्शिता की कमी के कारण गिरते मनोबल, रोजगार के अभाव में युवाओं के बीच तेजी से फैलती नशाखोरी की समस्या और हरियाणा कौशल रोजगार निगम,के माध्यम से पक्की नौकरी के बजाय कम वेतन पर किए जा रहे शोषण किया जा रहा है। राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान ने कहा कि युवाओं का यह सैलाब बदलाव का संकेत है। प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव संपत सिंह सम्मेलन ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आज प्रदेश का शिक्षित युवा सड़कों पर भटक रहा है। राज्य की महत्वपूर्ण भर्तियों में हरियाणा के मूल निवासियों को दरकिनार कर बाहरी राज्यों के लोगों को नियुक्तियां दी जा रही हैं। जो सीधे तौर पर युवाओं के अधिकारों पर डाका है।
बैठक में प्रदेश युवा अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, जिला प्रधान सतपाल काजला, प्रदेश सचिव सतबीर सिसाय, प्रदेश अध्यक्ष आईएसओ साहिल दीप कस्वां, युवा जिला अध्यक्ष सूरज कालीरावणा, जिला अध्यक्ष आईएसो सुक्खी मंगाली आदि मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।