Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Cow protectors staged a protest in Rohtak demanding that the cow be declared the national animal.
{"_id":"6a672353d123cf0c270a35b7","slug":"video-cow-protectors-staged-a-protest-in-rohtak-demanding-that-the-cow-be-declared-the-national-animal-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर गो-रक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर गो-रक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:54 PM IST
Link Copied
रोहतक। गोरक्षा दल और साधु-संतों ने सोमवार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान गोभक्तों ने गाय को सम्मान दिलाने के संकल्प के साथ जुटाए गए 5 लाख 1 हजार हस्ताक्षरों की पोटली उपायुक्त सचिन गुप्ता को सौंपी। गोरक्षा दल के जिला अध्यक्ष मेसा सीसर ने बताया कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने के लिए देशव्यापी अभियान जारी है। इसके तहत 27 अप्रैल को ब्लॉक स्तर और आज 27 जुलाई को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया गया, जबकि 27 अक्टूबर को चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय प्रदर्शन होगा। लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ के अध्यक्ष जगदीश मलिक ने गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, अलग से मंत्रालय बनाने और सड़कों पर घूम रहे गोवंश को गोशाला पहुंचाने की मांग की। उन्होंने सरकार से गोशालाओं की दैनिक ग्रांट बढ़ाने और नए शेड बनवाने की भी मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।