इनेलो नेता अभय चौटाला का कहना है कि पार्टी केंद्र व राज्य में गैर कांग्रेस व गैर भाजपा मोर्चा बनाएगी। इसलिए ताऊ देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को रोहतक की नई अनाज मंडी में होने वाले सम्मान समारोह में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल सहित छह बड़े नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इंडिया व एनडीए गठबंधन की बात करने वाले नेताओं से इनेलो संबंध रखेगी लेकिन सम्मान समारोह का न्यौता नहीं देगी। चौटाला सोमवार को भिवानी रोड स्थित निजी होटल में मीडिया से बात कर रहे थे। मौके पर जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह सुहाग को वापस इनेलो में शामिल किया गया।
अभय चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सोच दी कि केंद्र में गैर कांग्रेस व गैर भाजपा मोर्चा बने। इसलिए अबकी बार सम्मान समारोह में बैठक करके ही नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई नेता सम्मान समारोह में आते हैं लेकिन बाद में एनडीए या इंडिया गठबंधन की बात करने लग जाते हैं। ऐसे नेताओं को पार्टी सम्मान समारोह में आमंत्रित नहीं करेगी। रिश्ते जरूर रखेगी। चौटाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में चारों तरफ जलभराव है। अधिकारी किसी की सुनते नहीं है। सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री कहीं दिखाई नहीं दे रहे। केवल मीडिया के सामने फोटो खिंचवाए जा रहे हैं। प्रदेश में एक तरह से डमी सरकार चल रही है। एक तरह से दिल्ली के इशारों से सरकार चल रही है, इसलिए प्रदेश के हितों की रक्षा नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी तरफ से पंजाब के किसानों का सहयोग कर रही है। पंजाब से लगती सीमा पर कार्यकर्ताओं को कहा गया कि वे टोलियां बनाकर गांवों में जाएं और उनकी सहायता करें। किसी तरह के फोटो न खिंचवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।