{"_id":"69c79182ddb64b9d8b0d4ad0","slug":"video-ipl-fun-park-will-start-from-today-in-chhotu-ram-polytechnic-grounds-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: छोटू राम पॉलिटेक्निक के मैदान में आज से शुरू होगा आईपीएल फन पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: छोटू राम पॉलिटेक्निक के मैदान में आज से शुरू होगा आईपीएल फन पार्क
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:59 PM IST
Link Copied
छोटू राम पॉलिटेक्निक के मैदान में शनिवार से आईपीएल फन पार्क का आगाज होने वाला है। बीसीसीआई मेंबर संदीप वागले ने बताया कि क्रिकेट, खिलाड़ियों, पसंदीदा टीमों व क्रिकेट प्रेमी के साथ आईपीएल 2026 फैन पार्क शुरू होने जा रहा है। देश के 50 शहरों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रशंसक मिलेंगे व आईपीएल के शानदार माहौल का आनंद लेंगे।
उन्होंने बताया कि फन पार्क में बड़ी स्क्रीन पर हर स्थान से लाइव मैच प्रसारण किया जाएगा जिससे क्रिकेट प्रेमी को मैदान जैसा अनुभव मिलेगा। कोई भी क्रिकेट प्रेमी इस उत्सव से वंचित नहीं रहेगा क्योंकि प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। साथ ही, आईपीएल के आधिकारिक कार्यक्रम आयोजकों के संगीत, मर्चेंडा इज, खाने-पीने के स्टॉल, शीतल पेय और कई मनोरंजक गतिविधियां पार्क में होंगी।
हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलतार सिंह मलिक ने कहा कि उत्साह को और बढ़ाने के लिए, फैन पार्क में आने वाले क्रिकेट प्रमियों को अपनी पसंदीदा टीम, खिलाड़ी या क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को व्यक्त करने और अपने खास फैन मोमेंट्स दिखाने का मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।