Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Jewellery and clothes stolen 8 days before marriage of two daughters in Kalanaur, Rohtak
{"_id":"6864df485b2ae3a62b05a7b9","slug":"video-jewellery-and-clothes-stolen-8-days-before-marriage-of-two-daughters-in-kalanaur-rohtak-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक के कलानौर में दो बेटियों की शादी से 8 दिन पहले गहने, कपड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के कलानौर में दो बेटियों की शादी से 8 दिन पहले गहने, कपड़े चोरी
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:57 PM IST
Link Copied
वार्ड नंबर 12 निगाना रोड स्थित एक मकान की दीवार तोड़ कर चोर आभूषण, नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। माता-पिता दो बेटियों की शादी के लिए सामान बड़ी मुश्किल से जोड़ा था। शादी आठ दिन पहले हुई इस वारदात ने माता-पिता की बेटियों की 10 जुलाई को हाेने वाली शादी संबंधी चिंता भी बढ़ा दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता राजेश ने कहा है कि 10 जुलाई को उसकी दो बेटियों की शादी है। उसने कड़ी मेहनत से बेटियों के लिए आभूषण, कपड़े व नकदी जुटाई थी। देर रात चोर घर के पीछे की दीवार तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और सब ले गए। घर में दो किलो चांदी दो तोला सोना, 15 हजार के कपड़े, एक फर्राटा पंखा व 70 हजार रुपये नकद रखे थे। अब बेटियों की शादी कैसे होगी।
राजेश का कहना है कि रात को परिवार बाहर गली में सो रहा था। फर्राटा पंखा की आवाज में दीवार तोड़ने की आवाज सुनाई नहीं दी। सुबह उठकर देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विष्णु को सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी तथ्य एकत्रित किए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।