{"_id":"68e12d45a5ff7b31d606d3eb","slug":"video-nehra-khap-held-a-meeting-in-rohtak-2025-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नेहरा खाप ने भंग की राज्यों की कार्यकारिणी : संदीप नहेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरा खाप ने भंग की राज्यों की कार्यकारिणी : संदीप नहेरा
मैना टूरिजम में अखिल भारतीय नेहरा खाप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नहेरा सिरसा ने की। संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष दलबीर नेहरा ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि कुछ व्यक्ति लंबे समय से खाप की अनुसाशन विरोधी गतिविधियों में शामिल है। इसको लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने राज्यों की कार्यकारिणी भंग की है। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान शामिल है। उन्होंने बताया कि हरियाणा खाप प्रधान के पद का चुनाव आगामी 2 नवंबर को राष्ट्रीय नेहरा खाप के हिसार अधिवेशन में होगा। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों की कार्यकारिणी पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में फैसला लिया गया कि लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता मिलने के बाद यह समाज में बहुत ज्यादा कुरीतियां फैलती जा रही है। बैठक में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप निंदाना, पंजाब के अध्यक्ष लिच्छी राम नेहरा, राजस्थान अध्यक्ष बलबीर नेहरा झुंझनु, उत्तर प्रदेश प्रधान बिजेन्द्र नेहरा, दिल्ली अध्यक्ष ओमप्रकाश नेहरा व हरियाणा के जिला अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से अपने विचार रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।