Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Panchayat by-election in Rohtak, 35 percent voting till noon in Union Minister Manohar Lal's village
{"_id":"684e6deae7d27da0d403ea25","slug":"video-panchayat-by-election-in-rohtak-35-percent-voting-till-noon-in-union-minister-manohar-lals-village-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पंचायत उपचुनाव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के गांव में दोपहर तक 35 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पंचायत उपचुनाव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के गांव में दोपहर तक 35 प्रतिशत मतदान
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:23 PM IST
केंद्रीय मंत्री व पूर्व में प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल के गांव बनियानी में रविवार को मतदान गति पकड़ रहा है। पंचायत उप चुनाव के दौरान सरपंच पद के लिए दोपहर तक 35 प्रतिशत वोट डाले गए। जबकि सांपला खंड के गांव अटायल में दोपहर 12 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कलानौर खंड के गांव बनियानी में सुबह से ही ग्रामीणों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं हल्की बारिश के बीच भी मतदाताओं ने जोश दिखाया। गांव के चुनाव में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के भाई चरणजीत खट्टर भी मतदान करने गांव में पहुंचे।
वहीं, गांव की 95 वर्षीय महिला विद्या देवी, माटी कलां हरियाणा बोर्ड के सदस्य नरेंद्र प्रजापति ने भी मतदान किया। वहीं मौके पर नायब तहसीलदार दीपक धनखड़, थाना प्रभारी सुलेद्र नागर सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। उधर, सांपला खंड के गांव अटायल में भी मतदान गति पकड़ रहा है। बारिश के मौसम के बीच दोपहर तक 30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला।
शाम छह बजे तक होगा मतदान, शाम को ही आएगा परिणाम
डीसी धर्मेंद्र सिंह ने ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे अटायल व बनियानी गांव में माॅक पोल होगी। इसके आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान शुरू होगा। शाम को ही मतगणना करके चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।