{"_id":"693d56ec555d63994f0b768c","slug":"video-sarvakhaap-panchayat-lasted-for-two-and-a-half-hours-in-rohit-dhankhar-murder-case-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: रोहित धनखड़ हत्याकांड में ढाई घंटे चली सर्वखाप पंचायत, सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: रोहित धनखड़ हत्याकांड में ढाई घंटे चली सर्वखाप पंचायत, सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये मांगा मुआवजा
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 05:37 PM IST
Link Copied
पैरा पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनखड़ हत्याकांड को लेकर जाट भवन में शनिवार को सर्वखाप पंचायत हुई। इसमें सरकार से मांग की कि परिवार को सरकारी नौकरी व करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही 16 दिसंबर तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। न होने पर 11 सदस्यीय कमेटी मुख्यमंत्री से मिलकर केस की जांच भिवानी जिले से बाहर कराने की मांग करेगी। करीब 12 से ढाई बजे तक चली खाप पंचायत में हरियाणा के अलावा यूपी व दिल्ली से भी खाप प्रतिनिधि पहुंचे।
मंच का संचालन करते हुए छात्र नेता दीपक धनखड़ ने सर्वखाप पंचायत के सामने रोहित हत्याकांड का पूरा ब्यौरा दिया। बताया कि कैसे एक खिलाड़ी की हत्या की गई। हुड्डा खाप के नेता ओमप्रकाश हुड्डा ने कहा कि खाप पूरी तरह से पंचायत के साथ है। धनखड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष समुंद्र धनखड़, शमशेर धनखड़ 12 खाप अध्यक्ष, बुलंदशहर यूपी से जगबीर सिंह धनखड़ खाप का प्रधान, आनंद सिंह धनखड़ दिल्ली खाप, पूर्व सरपंच बखेता कृष्ण, तपा प्रधान रामकिशन मोखरा, संदीप पूर्व सरपंच हुमायूंपुर ने भी अपनी बात रखी। साथ में सतीश धनखड़, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, नांदल खाप से चंचल नांदल, हुड्डा खाप प्रवक्ता कृष्ण लाल हुड्डा, ओमप्रकाश नांदल व हर्ष छिक्कारा ने अपनी बात रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।