Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Students showcased the vibrant hues of Haryanvi culture at the block-level cultural fest in Rohtak.
{"_id":"6a6723374053b5152602913a","slug":"video-students-showcased-the-vibrant-hues-of-haryanvi-culture-at-the-block-level-cultural-fest-in-rohtak-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट में विद्यार्थियों ने बिखेरी हरियाणवी संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट में विद्यार्थियों ने बिखेरी हरियाणवी संस्कृति की छटा
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:51 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट का सोमवार को शानदार आयोजन किया गया। सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने किया। कार्यक्रम की समन्वयक सुनीता अहलावत ने बताया कि फेस्ट में रोहतक खंड के 25 विद्यालयों से आए लगभग 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में बांटा गया था जिसके तहत चार मुख्य स्पर्धाएं आयोजित हुईं। विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी और स्कीट (नाटक) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मंच पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से हरियाणवी संस्कृति, लोक गीतों और त्योहारों के जीवंत रंग बिखेरे। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों ने भी शिरकत कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।