{"_id":"69d8d9d0661ea7b02c038c4e","slug":"video-a-conspiracy-to-undermine-mandis-farmers-are-being-harassed-arjun-chautala-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडियों को कमजोर करने की साजिश, किसान को किया जा रहा परेशान : अर्जुन चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों को कमजोर करने की साजिश, किसान को किया जा रहा परेशान : अर्जुन चौटाला
इनेलो के विधायक अर्जुन चौटाला गोहाना अनाज मंडी में बने किसान कष्ट निवारण केंद्र पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इनैलो पार्टी ने हरियाणा की लगभग सभी मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र शुरू किए हैं ताकि किसानों की परेशानी सुनी जा सके।
अर्जुन चौटाला ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान मंडियों तक पहुंचने में परेशान हो रहा है। किसान जितना ज्यादा मंडी तक पहुंचने में परेशान होगा, उतना ही मंडी से दूर होता जाएगा। अगर किसान मंडियों से दूर होगा तो मंडियां भी खत्म होने के कगार पर पहुंच जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है और उसकी मंशा बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की है। चौटाला ने कहा कि बायोमीट्रिक व्यवस्था का कोई फायदा नहीं है, इससे केवल किसान को ही परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर बाहर से आने वाली आवक को रोकना है तो उसे बॉर्डर पर ही रोकना चाहिए, ताकि वह मंडी तक ही न पहुंचे। मंडी में आकर किसान को परेशान करना सही नहीं है। इस मौके पर कई किसान और इनैलो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।