{"_id":"68ca83a9c17fd2647609b2e9","slug":"video-bjp-state-president-and-mla-nikhil-madan-launched-a-cleanliness-drive-in-the-city-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक निखिल मदान ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक निखिल मदान ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर किया श्रमदान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व विधायक निखिल मदान ने बुधवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा पखवाड़े की भव्य शुरुआत की। उन्होंने श्रमदान करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा का मंत्र दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आह्वान किया कि सभी मिलकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आगे आएं।
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पौधरोपण भी किया। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लें। उन्होंने विश्वकर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। आज उनके नेतृत्व में भारत विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विधायक निखिल मदान ने स्वयं झाड़ू लगाकर और कचरा उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जब हम सब मिलकर अपने आसपास सफाई करेंगे तभी हम वास्तव में स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण कर पाएंगे। उन्होंने युवाओं और सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे आगे आकर इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।