Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Congress members protested against the alleged statement made by the Sonipat BJP state president.
{"_id":"6a82d5ffbe4daa3d0207d97e","slug":"video-congress-members-protested-against-the-alleged-statement-made-by-the-sonipat-bjp-state-president-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से दिए गए कथित बयान को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से दिए गए कथित बयान को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से विशेष वर्ग को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी छोटूराम चौक से पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचे। उन्हांने जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाली राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला सचिव अनुज जैन ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य समाज को जोड़ना और जनता की समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए। जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक एकता के लिए उचित नहीं है। अधिवक्ता सौरभ सचदेवा ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार चाहता है, आम जनता महंगाई से राहत की उम्मीद कर रही है और किसान अपनी समस्याओं का समाधान चाहता है। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं चाहता है। उन्होंने कहा कि इन वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता से रही है। जातिवाद और धर्मवाद का जहर फैलाकर इस भाईचारे को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने संबंधित बयान का संज्ञान लेने, सार्वजनिक जीवन में संवैधानिक मर्यादा बनाए रखने तथा जाति एवं धर्म के आधार पर सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले बयानों के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रेम रेलन, राजू गर्ग, आशा अहलावत, राजेश मलिक पार्षद, बिन्नी भारद्वाज, ज्योति प्रसाद पालीवाल, ऋतुराज सिवाच, जयवीर राठी, बलवान सिंह, डॉ. राकेश नरवाल, नरेंदर हुड्डा, देवेंद्र मेहला, रविंद्र मलिक, बबला मलिक भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।