Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Congressmen took to the streets in Sonipat and protested against the Home Minister
{"_id":"676a7d226fd303378009a46c","slug":"video-congressmen-took-to-the-streets-in-sonipat-and-protested-against-the-home-minister","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, गृहमंत्री के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, गृहमंत्री के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के बरोदा से विधायक इंदु राज नरवाल ने कहा कि राष्ट्रपति को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री या तो इस्तीफा दें या देश से माफी मांगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से बाबा साहेब पर दी गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक व कार्यकर्ता मंगलवार को कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। यहां से बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली और प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक इंदु राज नरवाल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने बाबा साहेब के बारे में जो टिप्पणी की वह बहुत गलत है। भाजपा पहले ही संविधान को खत्म करना चाहती थी।
उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने भाजपा के 400 पार के नारे को समाप्त कर दिया। ऐसा होने पर भाजपा संविधान को बदल सकती थी। विधायक ने कहा कि भाजपा ने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया। हम मांग करते हैं कि गृहमंत्री देश की जनता से माफी मांगे या फिर पद से इस्तीफा दें।
किसान आंदोलन पर बोलते हुए विधायक इंदु राज नरवाल ने कहा कि किसान 10 महीने से सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर है। ऐसे में हमारी सरकार से मांग है कि किसानों की मांगों को जल्द पूरा करें। इस मौके पर पूर्व विधायक जगबीर सिंह मलिक, पदम सिंह दहिया, सुखबीर सिंह फरमाणा संजय बड़़वासनिया सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।