Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
District councilors created ruckus and boycott against officials and negligence in development work
{"_id":"682319c669235d68d4076e84","slug":"video-district-councilors-created-ruckus-and-boycott-against-officials-and-negligence-in-development-work-2025-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में अनदेखी और अधिकारियों के खिलाफ जिला पार्षदों ने किया हंगामा और बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में अनदेखी और अधिकारियों के खिलाफ जिला पार्षदों ने किया हंगामा और बहिष्कार
अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय स्थित डीआरडीए हॉल में मंगलवार को हुई जिला परिषद की बैठक उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब विकास कार्यों की अनदेखी और अधिकारियों के रवैये को लेकर जिला पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। विकास कार्यों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पार्षदों ने आपत्ति दर्ज करवाई।अधिकारियों पर ठेकेदारों से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए। एक घंटे तक हुए हंगामे के बाद चेयरपर्सन मोनिका दहिया सहित सभी पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
बैठक के दौरान जिला पार्षद संजय बड़वासनी विरोध स्वरूप कुर्सी छोड़कर जमीन पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि गांव के विकास कार्य नहीं हो रहे। विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। जब तक पार्षदों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं होती, तब तक वे विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। उनका कहना था कि अधिकारी मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।