Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Education Minister and BJP State President released the booklet Ek Saal Ghana Kamaal 11 Saal, Progress Unparalleled in Sonipat.
{"_id":"68f22e172dd6e3dfd90a69c4","slug":"video-education-minister-and-bjp-state-president-released-the-booklet-ek-saal-ghana-kamaal-11-saal-progress-unparalleled-in-sonipat-2025-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में शिक्षा मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक साल घणा कमाल 11 साल, तरक्की बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में शिक्षा मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक साल घणा कमाल 11 साल, तरक्की बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित हरियाणा बनाने का लक्ष्य को साकार करना है। हम सभी प्रदेशवासियों को देश की तरक्की में अपना योगदान निभाना है। तीसरी बार बनी भाजपा सरकार के संकल्प पत्र के 217 में से एक वर्ष में 46 संकल्प पूरे कर लिए हैं व अन्य पर तेज गति से कार्य चल रहा है।
प्रदेश में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर जिला परिषद हॉल में जन विश्वास-जन विकास समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिरकत की। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पहुंचे। शिक्षा मंत्री ने 13 गांवों के 630 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत ड्रा के माध्यम से निकले प्लाटों का आवंटन किया। शिक्षा मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने एक साल घणा कमाल 11 साल, तरक्की बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन भी किया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय दिए गए पैसे को दलाल बीच में खाने का काम करते थे। जिसे प्रधानमंत्री ने खत्म करते हुए देश के 53 करोड़ लोगों को जीरो बैलेंस के जन-धन खातों से जोड़ा। अब जब भी सरकार ऊपर से पैसे भेजती है तो पूरा पैसा लाभार्थियों के खाते में पहुंचता है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म किया है। सरकार गरीब, महिलाओं, किसानों व पढ़ने वाले बच्चों का उत्थान कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने हमेशा गरीबों का शोषण किया व उनके उत्थान की तरफ ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देकर आज प्रदेश के युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना का जगाया है। कांग्रेस की सरकार के समय युवाओं को या तो मंत्री के घर के चक्कर लगाने पड़ते थे या फिर पैसे देकर काम होता था। कांग्रेस की सरकार ने उनका सदा अपमान किया। कांग्रेस की सरकार के समय संविधान खतरे में रहा।
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरकार ने काफी योजनाएं चलाकर समाज के हर एक वर्ग को उसका फायदा दिया है। स्वास्थ्य, आवास, नौकरी, महिलाओं का सामाजिक व आर्थिक तौर पर विकास, किसानों के आय को दोगुना, हाथ के कारीगरों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज व बिजेंद्र मलिक, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, राजकुमार कटारिया, आजाद सिंह नेहरा, अनिल झरोठी, रविंद्र दिलावर, बबीता दहिया, उपायुक्त सुशील सारवान, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ललिता वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।