{"_id":"68f1db7a5d45324ee50f8a2a","slug":"video-all-officers-and-employees-will-have-to-mark-their-attendance-through-biometrics-in-pithoragarh-2025-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: सभी अधिकारी और कर्मचारी को लगानी ही होगी बायोमैट्रिक हाजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: सभी अधिकारी और कर्मचारी को लगानी ही होगी बायोमैट्रिक हाजरी
हर कर्मचारी और अधिकारी को अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक हाजरी लगानी होगी। जब कर्मचारी, अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचेंगे तभी जनता की समस्याओं का प्राथमिकता और समय से समाधान होगा। जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। यह बात कही पिथौरागढ़ जिले के नवनियुक्त डीएम आशीष भटगांई ने। डीएम आशीष भटगांई ने पत्रकारों के साथ वार्ता कर अपनी प्राथमिकता गिनाईं। कहा कि हर अधिकारी और कर्मचारी का जनता की समस्याओं का समाधान करना दायित्व है। कार्यालय जनता की सेवा का केंद्र है। यदि अधिकारी, कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचेंगे तो जनता की समस्याओं का भी समय से समाधान होगा। इसके लिए हर कर्मचारी और अधिकारी को बायोमैट्रिक हाजरी लगानी होगी। कहा कि पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।