Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Satta Ka Sangram: Voters in Vaishali tell which issues they will vote on | Bihar Assembly Elections 2025
{"_id":"68f1dcf62dd6e3dfd90a696b","slug":"satta-ka-sangram-voters-in-vaishali-tell-which-issues-they-will-vote-on-bihar-assembly-elections-2025-2025-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: वैशाली में वोटरों ने बताया- किन मुद्दों पर करेंगे मतदान | Bihar Assembly Elections 2025","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: वैशाली में वोटरों ने बताया- किन मुद्दों पर करेंगे मतदान | Bihar Assembly Elections 2025
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Fri, 17 Oct 2025 11:39 AM IST
बिहार की सियासत में अब चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। हर दिन नए चेहरे, नए समीकरण और नई कहानियां सामने आ रही हैं। इस बार यह कहानी लिखी जा रही है वैशाली की ऐतिहासिक धरती पर, जहां राजनीति सिर्फ की नहीं जाती, बल्कि जी जाती है। अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज पहुंचा है इसी भूमि पर, जहां चौपालों में बहस गर्म है, गलियों में चर्चाओं की गूंज है और हर दिल में एक ही सवाल, 'इस बार किसके साथ है वैशाली?' सुबह की चाय से लेकर शाम की पंचायत तक जनता का मूड बदलता दिख रहा है। तो आइए, जानते हैं लोगों की राय, सियासी समीकरण और उम्मीदों की दिशा, क्योंकि यहीं से तय होगी सत्ता की नई कहानी सिर्फ ‘सत्ता का संग्राम’ पर। स्थानीय निवासी विनोद शाह ने कहा, "लालगंज में विकास के काम नहीं हुए हैं। बस इधर-उधर छोटी-छोटी सड़कें बनाई गई हैं। यहां कोई बड़ी कंपनी नहीं आई है, इसलिए लोगों को रोजगार नहीं मिला। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है।" रामेश्वर कुमार ने कहा, "फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है। पिछले 20 साल में कुछ काम जरूर हुआ है, लेकिन हमारी उम्मीद के अनुसार नहीं। इसलिए हम लोग इस बार प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट देंगे।" नवल सिन्हा ने कहा, "NDA सरकार के दौरान लालगंज का विकास हुआ है। कुछ लोग कहते हैं कि अगर यहां कोई बड़ी कंपनी लगती तो लोगों को रोजगार मिलता। लेकिन यहां विकास भी हुआ है। यहां 72 एकड़ में बुद्ध समन्वय पार्क बनाया गया है, जो भगवान बुद्ध की अस्थि कलश को समर्पित है। इसके अलावा पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास हुआ है। लोकतंत्र हैं, जो चाहे लोग बोल सकते हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव के बारे में कहा, "उनके पिताजी की सरकार 15 साल तक रही। उनके समय में कितनी फैक्ट्रियां खुलीं और कितनी चीन की फैक्ट्री बंद हो गई।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।